फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फायरिंग के 15 दर न बाद किन्नर के घर पहुंची कानपुर की फॉरेंसिक टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
रुरुगंज। कुदरकोट थाने से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित किन्नर काजल के घर 29 नवंबर को फायरिंग हुई थी। मामले के 15 दिन बाद गुरुवार को कानपुर से फोरेंसिक टीम पहुंची और किन्नर से पूछताछ कर घर से साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन

कुदरकोट थाने से 100 मीटर की दूरी पर रहने वाली किन्नर काजल के घर में गुरुवार को फील्ड यूनिट छावनी कानपुर नगर से प्रभारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। फ्रिज और दीवार पर बने गोलियों के निशानों के नमूने लिए। पूछताछ में किन्नर काजल ने बताया कि 29 नवंबर की रात वह एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौटी थी। रात करीब 11 बजे हमलावरों ने घर की दीवार की दराज से फायरिंग कर दी थी। किन्नर से किसी तरह छुपकर जान बचाई। गोली किन्नर के घर में रखे फ्रिज व दीवारों में जा लगी थी।
वही, सूचना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जब तक आरोपी भाग गए थे। इस मामले में तहरीर पर पुलिस ने विभु व पूजा किन्नर समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। थानाध्यक्ष मूलेंद्र चौहान ने बताया कि घटना की सत्यता को परखने के लिए नमूना लिया गया है। रिपोर्ट आते ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें