फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत का मामला: गला घोंटकर हुई थी हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी गिरफ्त से दूर

Fri, 16 Dec 2022 12:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव पुर्वा डोरी में विवाहिता की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। दरअसल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। वहीं, 48 घंटे बीतने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
रिया की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव पुर्वा डोरी में मंगलवार की देर रात एक विवाहिता का शव घर के अंदर संदिग्ध हालात में मिला था। मृतका के भाई ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया था। गुरुवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर विवाहिता की हत्या किए जाने की पुष्टि की गई है।

विज्ञापन

उधर, 48 घंटे बाद भी विवाहिता के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। गांव पुर्वा डोरी में मंगलवार रात नीरज की पत्नी रिया की मौत के मामले में पुलिस ने पहले ही मृतका के भाई संदीप सिंह की तहरीर पर पति नीरज, ससुर बलराम सिंह समेत आठ ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
मृतका के भाई ने दहेज में अतिरिक्त रुपये मांगने को लेकर बहन को प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया था। घटना के बाद से ससुरालीजन फरार हैं। घटना के 48 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस अभी तक एक भी हत्यारोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

विज्ञापन

मृतका के परिजनों ने एसपी से मिल कर मामले में कड़ी कार्रवाई कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है। एसपी चारू निगम ने बताया कि विवाहिता की गला घोटकर हत्या की गई है। इसमें अभी कोई भी नामजद आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। कुछ संदिग्ध लोगों से कोतवाली पुलिस पूछताछ कर रही है।

घटना के संबंध में कोतवाली पुलिस को जल्द से जल्द हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। उम्मीद है जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। मृतका के परिजनों ने बहन की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पति समेत आठ ससुराल वालों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन

बता दें कि पुर्वा डोरी निवासी नीरज सिंह की पत्नी रिया (25) उर्फ विभू का शव मंगलवार रात नौ बजे के करीब घर के अंदर कमरे में पड़ा मिला था। ससुर बलराम सिंह ने रिया के भाई को फोन कर तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी। मायके पक्ष के लोग घर पहुंचे, तो रिया का शव कमरे में पड़ा मिला, उसके शरीर पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें