फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: किन्नर के घर चोरी का खुलासा, कार समेत आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला। थाना क्षेत्र के याकूबपुर निवासी शीला किन्नर के घर छह नवंबर को हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर कार, बाइक समेत 12 लाख कीमत का सामान बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

याकूबपुर निवासी शीला किन्नर ने छह नवंबर को घर पर ही रहने वाले फतेहपुर के बकेवर, देवमयी निवासी राजू उर्फ मुस्तफा के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया था कि राजू उसके साथ रहता था। छह नवंबर को वह एक शादी में गई थी, तभी वह घर पर खड़ी कार, बाइक समेत 12 लाख रुपये के कीमती आभूषण चोरी कर ले गया।
पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली की राजू औरैया-कानपुर देहात सीमा के रसूलाबाद मार्ग पर है। बेला थाना प्रभारी सुरेश चंद्र, उपनिरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह, सिपाही दिनेश कुमार, हरेंद्र सोलंकी, कृष्णचंद्र, अंकुश यादव ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रात में ही उसकी निशानदेही पर कार, बाइक समेत लाखों के कीमती आभूषण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के पास से किन्नर के घर से चोरी गया सामान बरामद हुआ है। पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें