फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधर वक्ता से मारपीट के आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। फफूंद थाना क्षेत्र में 14 नवंबर को थाना क्षेत्र गांव बिंदपुर निवासी एक अधिवक्ता के साथ मारपीट के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को सीजेएम कोर्ट में हाजिर करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट पहुंचे आरोपियों के साथ आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जताते हुए खींचतान की। इस दौरान कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सोमवार को गांव बिंदपुर निवासी कचहरी के अधिवक्ता चंद्र प्रकाश राजपूत के साथ कुछ लोगों ने बेवजह मारपीट की थी। अधिवक्ता ने फफूंद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पीड़ित अधिवक्ता ने फफूंद थाना क्षेत्र के गांव पूरनपुर निवासी सुरजीत व शिवम सिंह की मारपीट करने वालों के रूप में शिनाख्त की थी।
इस मामले में पुलिस की ओर से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने में लापरवाही बरती गई। इसको लेकर बुधवार को आक्रोशित अधिवक्ताओं ने पूरे दिन कार्य से विरत रहते हुए कचहरी के सामने फफूंद रोड पर जाम लगा दिया था। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गुरुवार को भी पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई की जानकारी न किए जाने के चलते अधिवक्ताओं ने सुबह से काम बंद रखा। इधर, गिरफ्तार आरोपियों को जैसे ही शाम को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट ले जाया गया। वहां मौजूद अधिवक्ताओं ने दोनों आरोपियों के साथ खींचतान की। इस पर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपियों को कोर्ट के अंदर पहुंचाया।
आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिवाकर कुमार ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। अधिवक्ता शिवम शर्मा ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई के लिए 30 नवंबर की तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें