फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट से क्षुब्ध होकर अधेड़ ने की थी ट्रेन से कटकर आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। रेलवे स्टेशन फफूंद पर रविवार शाम ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के भतीजे ने गांव के लोगों पर मारपीट करने व घटना से क्षुब्ध होकर चाचा द्वारा आत्महत्या किए जाने का आरोप लगाया है। जीआरपी पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

कानपुर से रविवार शाम को टूंडला जा रही मेमू ट्रेन फफू ंद में रुकने के बाद चली तो एक अधेड़ की ट्रेन गिरकर मौत हो गई थी। अधेड़ की शिनाख्त दिबियापुर के गढ़े का पुरवा निवासी साहब सिंह (50) के रूप में हुई थी।
सोमवार को फफूंद रेलवे स्टेशन में स्थित जीआरपी चौकी में साहब सिंह का भतीजा विनय पहुंचा। बताया कि करीब दो माह पहले गांव के एक युवक की पांच वर्षीय बेटी बीमार थी। चाचा झाड़-फूंक करते थे। युवक अपनी बेटी को उनके पास लाया था।
विज्ञापन

झाड़-फूंक करने के बाद चाचा ने बालिका को उपचार कराने के लिए कानपुर ले जाने की सलाह दी थी। कानपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। आरोप है कि बच्ची की मौत के बाद उसके परिजनों ने चाचा को धमकी देकर मारपीट की थी। इससे क्षुब्ध होकर उन्होंने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है।
इधर, मृतक के पास मिले झोले में सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें गांव के लोगों पर प्रताड़ित करने का भी आरोप है। जीआरपी चौकी प्रभारी जय किशोर ने बताया कि मृतक के पास झोले से सुसाइड नोट मिला है। तहरीर नहीं मिली है। मामले की गहनता की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें