फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का ताला तोड़कर लाखों का माल पार

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। मकान का ताला तोड़कर चोरों ने आभूषण और कीमती सामान पार कर दिया। पड़ोसी की जानकारी पर घटना के एक दिन बाद आए परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

अछल्दा थाना क्षेत्र के बैसोली अड्डा निवासी सोनू बाल्मीकि 30 जुलाई को परिवार सहित नोएडा में मजदूरी करने के लिए गए थे। शनिवार रात को सोनू के बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोर घुस गए। घर के कमरे में रखे बक्से पर दूसरी मंजिल के कमरों के ताले तोड़कर लाखों रुपयों पर हाथ साफ कर दिए।
रविवार सुबह पड़ोस में रहने वाले मामा के लड़के शिवम ने फोन कर पीड़ित को घर के ताले टूटे होने की जानकारी दी। देर रात करीब 11 बजे आए पीड़ित ने घर में जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा मिला और बक्से में रखे आभूषण, एलईडी, इनवर्टर आदि गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की स्थिति देखने के साथ परिजनों से पूछताछ की। थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। रिपोर्ट दर्ज कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें