फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के लापता साले का शव बाजरे के खेत में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर शुक्रवार शाम को सिपाही के लापता साले का शव बाजरे के खेत में पड़ा मिला। सिपाही, साले को सुबह से ढूंढ रहा था। सूचना पर पहुंचे अजीतमल सीओ व कोतवाली प्रभारी ने मौजूद सिपाही व परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन

दिबियापुर क्षेत्र के देवराय का पुरवा गांव निवासी रामनाथ दोहरे गेल में कार्यरत हैं। बेटा अनूप (23) झारखंड में स्थित एक कंपनी में काम करता था। एक सप्ताह पहले वह घर आया था। किसी बात पर विवाद होने पर बहन पूजा के घर चकरनगर चला गया था। पिछले सात दिनों से वह वहीं पर था।
शुक्रवार सुबह बहनोई सिपाही करुणेंद्र कुमार इटावा ट्रेनिंग के लिए निकले। इसके बाद ही अनूप भी घर से निकल गया। सुबह करीब नौ बजे के बाद से बहनोई ने साले अनूप को कई बार कॉल की, लेकिन फोन नहीं उठा।
विज्ञापन

खोजबीन करने पर सीसीटीवी में वह चकरनगर चौराहे से ऑटो में बैठकर बकेवर की तरफ जाते दिखा। इटावा पुलिस ने उसका नंबर सर्विलांस पर लगाया तो उसकी लोकेशन अजीतमल में मिली। सिपाही करुणेंद्र साले को ढूंढते हुए अजीतमल पहुंचे, जहां शाम को नेशनल हाईवे पर सड़क के किनारे लोगों ने बाजरे के खेत में एक युवक पड़ा होने की जानकारी दी।
सूचना पर सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार व कोतवाली प्रभारी नीरज यादव मौके पर पहुंचे और युवक को एंबुलेंस से सीएचसी अजीतमल भेजा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रेमिका के आत्महत्या करने के बाद से परेशान था अनूप
अजीतमल इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों के युवक व घटना के संबंध में पूछताछ की गई। जानकारी के अनुसार वह एक लड़की से प्रेम करता था। जिसने एक सप्ताह पहले आत्महत्या कर ली थी, तब से वह डिप्रेशन में था। फिलहाल युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें