अयाना। थाना क्षेत्र के बीझलपुर में खेत पर रखवाली करके लौटे किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों के पोस्टमार्टम न कराने की बात कही। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल शुरू की है।
बीझलपुर निवासी लाखन सिंह(50) सोमवार शाम को खेत की रखवाली करने गए थे। करीब सात बजे वे लौटे और परिजनों के साथ खाना खाकर सोने चले गए। देर रात पत्नी ने उन्हें जगाने की कोशिश की। किसान के शरीर में हलचल न होने पर महिला ने परिजनों को जानकारी दी।
परिजन किसान को सीएचसी अयाना लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत पर कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मामला संदिग्ध होने पर डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की।
थानाध्यक्ष भागीरथ सिंह ने बताया कि संदिग्ध हालात में किसान की मौत की जानकारी मिली थी। परिजनों के पोस्टमार्टम न कराए जाने की बात कही, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पत्नी की मौत के बाद बेसुध पड़ा पति अनिकेश। संवाद- फोटो : AURAIYA