फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक की पिटाई से घायल छात्र की सैफई में मौत

विज्ञापन
औरैया में छात्र की मौत... छात्र निखित की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। शिक्षक की पिटाई से घायल हुए कक्षा-10 के छात्र की सोमवार सुबह सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में मौत हो गई। जानकारी पर एसपी व सीओ छात्र के कॉलेज व घर पहुंचे और पूछताछ की। कॉलेज में सोमवार को आरोपी शिक्षक अनुपस्थित मिला। एसपी ने मामले की जांच के लिए तीन टीमें गठित की हैं। छात्र की मौत की जानकारी पर सोमवार को भीम आर्मी के सदस्य गांव पहुंचे और परिजनों को ढांढस बढ़ाया। देर शाम मुआवजा और गिरफ्तारी की मांग पर भीम आर्मी के सदस्यों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया है।
विज्ञापन

अछल्दा थाना क्षेत्र के बैशौली निवासी राजू दोहरे का बेटा निखित (15) आदर्श इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। वह सात सितंबर को कॉलेज गया था। आरोप है कि सामाजिक विज्ञान के शिक्षक अश्वनी सिंह ने टेस्ट लेने के नाम पर उसकी पिटाई की। उसके बाद छात्र की हालात खराब हो गई। कॉलेज का स्टाफ परिजनों को जानकारी देकर छात्र को सीएचसी अछल्दा ले गया था। यहां से निखित को सैफई रेफर कर दिया गया। सोमवार सुबह करीब पांच बजे निखित ने दम तोड़ दिया। सैफई थाने की पुलिस ने इटावा में शव का पोस्टमार्टम कराया।
छात्र की मौत की जानकारी पर एसपी चारू निगम व सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह आदर्श इंटर कॉलेज पहुंचे और प्रधानाचार्य, शिक्षकों से पूछताछ की। एसपी ने निखित के घर पहुंचकर परिजनों और कुछ छात्रों से बातचीत की। परिजनों का आरोप है कि शिक्षक ने पहले इलाज का पूरा खर्चा देने की बात कही थी, लेकिन कुछ रुपये देने के बाद धमकाया। एसपी ने बताया कि परिजनों ने शिक्षक अश्वनी सिंह पर छात्र की पिटाई, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गालीगलौज करने व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अछल्दा थाने से पिता को पुलिस कर्मियों ने था भगाया
निखित के पिता राजू दोहरे का आरोप है कि सात सितंबर को शिक्षक की पिटाई से बेटे की हालत खराब हुई तो उसे सैफई अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ अछल्दा थाने में तहरीर देने गए, लेकिन पुलिस कर्मियों ने भगा दिया था। इसके बाद एसपी के आदेश के बाद अछल्दा थानाध्यक्ष ललित कुमार ने रिपोर्ट दर्ज की थी।
स्वीपर ने लगाया था इंजेक्शन
सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें छात्र को एक स्वीपर इंजेक्शन लगाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने पर यह भी आशंका जताई जा रही है कि गलत इंजेक्शन लगाने के बाद छात्र की हालत बिगड़ी। मृत्यु की वजह का यह खुलासा तो पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकेगा। संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती।

औरैया में छात्र की मौत... कॉलेज में प्रधानाचार्य व शिक्षकों से पूछताछ करती एसपी। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें