फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी के आगे कूदी महिला की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। रेलवे स्टेशन के अप लाइन से गुजर रही मालगाड़ी के आगे एक युवती कूद गई। इंजन के टकराकर बुरी तरह से घायल हुई युवती को आरपीएफ ने सैफई अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस व आरपीएफ शव की शिनाख्त कराने में जुटी है।
विज्ञापन

कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही मालगाड़ी बुधवार दोपहर करीब 12 बजकर 24 मिनट पर अछल्दा रेलवे स्टेशन के पास पहुंची। मालगाड़ी के प्लेटफार्म नंबर तीन से गुजरने के दौरान एक 24 वर्षीय युवती ने मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी। इंजन से टकराने की वजह से वह बुरी तरह घायल होकर ट्रैक पर गिर गई।
हादसा होने पर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को रोककर स्टेशन मास्टर को जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने युवती को गंभीर हालत में सीएचसी अछल्दा में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

उपचार के दौरान देर शाम युवती ने दम तोड़ दिया। आरपीएफ के हेड कांस्टेबल अजय सिंह चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं चर्चा रही कि युवती अछल्दा कस्बे की रहने वाले है और नर्सिंग का कोर्स कर रही है। पुलिस आत्महत्या करने का कारण तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें