अयाना (औरैया)। थाना पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोप विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अभी उसके दो साथी फरार है। 14 सितंबर को कटघरा जुन्नारदाय निवासी कमल सिंह, विजय बहादुर सिंह स्कूल के प्रबंधक बलराम सिंह ने रंगदारी मांगने का आरोप लगाकर विजय सिंह, हरी सिंह और कुलदीप सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुरुवार को पुलिस ने विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया।