औरैया। अछल्दा थाने में तैनात दरोगा महेंद्र सिंह भदौरिया को एसपी चारू निगम ने लाइन हाजिर किया है। इस कार्रवाई को लेकर चर्चा है कि अछल्दा के बैशौली निवासी छात्र की मौत के मामले में कार्रवाई की गई है। बता दें कि सात सितंबर को छात्र की पिटाई के बाद पिता राजू दोहरे शिकायत लेकर थाने गया था। इसके बाद आरोप लगा था कि दरोगा महेंद्र सिंह उसे थाने से भगा दिया था। इसी को लेकर यह कार्रवाई की गई है। (संवाद)