फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: औरैयाः दुष्कर्म के बाद जबरन गर्भपात का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। एक बैंक कर्मी की बेटी ने मकान मालिक के बेटे पर दुष्कर्म व उसके परिजनों पर गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि पिता जिले की एक बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मी है। वह पिता के साथ बौडेपुर स्थित एक मकान में किराये पर रहती थी। तभी एक दिन मकान मालिक का बेटा किराया लेने आया और घर में किसी के न होने पर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर दुष्कर्म किया और पीड़िता के मोबाइल से अपने मोबाइल पर कुछ मैसेज भेजे। किसी को बताने पर ट्रक चालक को बोलकर कुचलवाने की धमकी दी। इसी बीच वह गर्भवती हो गई।
पीड़िता ने युवक के परिजनों को पूरी बताई। आरोप है कि युवक के परिजनों ने बहला-फुसलाकर नेवलगंज स्थित घर में बुलाया। यहां पर युवक के परिजनों ने गाली-गलौज कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और मारपीट की। इसके बाद युवक के माता-पिता व बहन ने पकड़कर गर्भपात की दवा खिला दी। इससे तीन माह का गर्भपात हो गया। सदर कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें