फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना पुल से नदी में कूदा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली व जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र की सीमा में स्थित शेरगढ़ घाट पर मंगलवार शाम को एक युवक पुल पर बाइक खड़ी करने के बाद हेलमेट पहने हुए यमुना नदी में कूद गया। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पहुंची दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। अंत में सदर कोतवाली पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

यमुना पुल का शेरगढ़ घाट का कुछ हिस्सा औरैया कोतवाली व पुल पार करने के बाद का हिस्सा कुठौंद थाने में पड़ता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक युवक शाम को शेरगढ़ घाट के पास पुल पर आया और बाइक खड़ी की। जब तक वहां से गुजर रहे लोग कुछ समझा पाते उसने हेलमेट पहने हुए पुल ने नदी में छलांग लगा दी। राहगीरों की सूचना पर सदर कोतवाली प्रभारी मुकेश चौहान पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच जालौन के कुठौंद थाने की पुलिस भी पहुंच गई। दोनों जिलों की पुलिस करीब आधे घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही। अंत में सदर कोतवाली पुलिस ने यमुना पुल पर खड़ी बाइक नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाने का प्रयास किया।
बाइक में नंबर यूपी 15 बीबी 9316 लिखा है, जांच में बाइक मेरठ के विजय मिश्रा की बताई जा रही है। सदर कोतवाली प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि पुलिस ने काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। पानी का बहाव भी काफी तेज है। बुधवार सुबह एसडीआरएफ टीम बुलाकर युवक की तलाश की जाएगी। बाइक कब्जे में ली गई है, नंबर के आधार पर युवक के पहचान के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें