अजीतमल (औरैया)। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव सैदपुर से 12 दिन से लापता वृद्ध का शव शुक्रवार को खेत में पड़ा मिला।
कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर निवासी राम लखन (65) का शव मिलने की जानकारी से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। वृद्ध के पुत्र रत्नेश कुमार ने पांच सितंबर को अजीतमल कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजन पोस्टमार्टम न कराने पर अड़े हैं।
कोतवाली प्रभारी राम सहाय ने बताया कि 12 दिन से बुजुर्ग लापता था। परिजनों को पोस्टमार्टम के लिए समझाने का प्रयास किया जा रहा है।