बिधूना (औरैया)। गांव बदनपुर में दो दिन पहले हुई चोरी की वारदात का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। चोरी की रिपोर्ट तक अभी नहीं दर्ज की गई है।
मंगलवार को गांव बदनपुर में शिबू दयाल के घर का ताला तोड़कर चोर नगदी व जेवर समेत कई लाख का सामान उठा ले गए थे। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
घटना के संबंध में कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि चोरी की घटना संदिग्ध है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।