औरैया। जिले में पुलिस ने 12 लोगों पर कोविड महामारी के तहत कार्रवाई की है। ये लोग कोविड-19 का उल्लंघन करते हुए पाए गए।
रविवार को सुबह लगभग 11 बजे सुभाष चौराहा पर राहुल पुत्र गंगा सिंह, गोपाल पुत्र अहिवरन सिंह निवासी मोहल्ला बनारसीदास औरैया, शिवम पुत्र सुनील निवासी शीतला माता मंदिर औरैया, विकास पुत्र बबलू निवासी रंग महल गेस्ट हाउस के समीप औरैया को मोहल्ला बघाकटरा में एकत्रित होकर कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करते पाया। इसी तरह सचिन पुत्र स्व. राम प्रकाश दोहरे निवासी मोहल्ला बघाकटरा, कल्लू बाथम पुत्र राधे श्याम निवासी मोहल्ला ब्रह्मनगर, राजेश पुत्र मेघनाथ निवासी मोहल्ला ओमनगर, गोधन पुत्र धीरेंद्र निवासी कांशीराम कॉलोनी। खानपुर चौराहे पर अरविंद पुत्र रामचंद्र निवासी मोहल्ला दयालपुर-भीखमपुर, इंडियन ऑयल चौकी इंचार्ज एसआई काली चरन ने रविवार की शाम लगभग आठ बजे क्षेत्र के पुरवारहट में इंद्रपाल पुत्र महेंद्र, रजनीश पुत्र राम सिंह, प्रमोद पुत्र फूल सिंह निवासी पूर्वा रहट औरैया को बिना मास्क लगाए व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई।