अजीतमल (औरैया)। कोतवाली पुलिस ने लॉकडाउन व धारा 144 का उल्लंघन करने पर एक अखबार विक्रेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा।
अनंतराम चौकी प्रभारी चंद्रिका प्रसाद यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सोमवार की रात गश्त के दौरान पैगुपुर निवासी अखबार विक्रेता शैलेंद्र सिंह पुत्र शिववीर सिंह धारा 144 का उल्लंघन कर दुकान खोले था। टोकने पर उसने गालीगलौज कर धमकी दी। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा व धारा 144 का उल्लंघन आदि की धाराओं में मामला दर्जकर आरोपी को जेल भेज दिया।