फफूंद (औरैया)। गांव बरौआ स्थित सरैया-सिम्हारा मार्ग पर मंगलवार को ग्रामीणों ने अवैध शराब के साथ एक बाइक सवार को पकड़ कर पुलिस को सौंपा।
गांव वाले खेतों पर काम कर रहे थे, तभी एक बाइक सवार ने बाइक खेतों की मेड़ पर उतार दी। ग्रामीणों ने उसे रोककर पूछताछ की। तलाशी लेने पर बाइक की डिक्की में अवैध शराब के पाउच मिले। इस पर उसे थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया।