फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार नलकूप मिस्त्री की मौत, मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐरवाकटरा। बढ़िन मार्ग पर स्थित बाग के सामने पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार घायल मिस्त्री व मजदूर को ऐरवाकटरा सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी में जांच व इलाज के संसाधन पूरे न होने पर डॉक्टर ने मिस्त्री को कानपुर रेफर किया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रेमनगर-बीलपुर निवासी रामचरन का बेटा राजीव कुमार (35) नलकूप मिस्त्री था। परिवार में पत्नी शारदा, दो बेटे आकाश, विकास व बेटी आशिकी है। भाई रोजगार सेवक मनोज कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब दो बजे राजीव बाइक से गांव के संजीव कुमार के साथ बढ़िन गांव में एक नलकूप देखने जा रहा था।
बढ़िन श्रमदान मार्ग पर स्थित बाग के सामने पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। इधर, ट्रैक्टर लेकर चालक भाग गया। जानकारी पर पहुंचे परिजन दोनों घायलों को सीएचसी ऐरवाकटरा ले गए। सीएचसी में इलाज व जांच के पूरे संसाधन न होने की वजह से डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल राजीव को शाम करीब पांच बजे कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कानपुर पहुंचने से पहले ही रास्ते में राजीव की मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। ऐरवाकटरा सीएचसी अधीक्षक डॉ. मोहित कुमार ने बताया कि राजीव के सीने में अंदरूनी चोटें प्रतीत हो रही थीं। सीटी स्कैन की सुविधा न होने पर रेफर किया गया था। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी जीवाराम ने बताया कि भाई की तहरीर के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें