फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो फोटोग्राफरों की मौत

विज्ञापन
गंमगीन परिजनों को ढांढस बंधाती पुलिस। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। शादी समारोह से लौट रहे दो फोटोग्राफरों की बाइक में चिरुकुआं के पास तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों के सिर व शरीर में गंभीर चोट आने से मौके पर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

इटावा के थाना बसरेहर निवासी विकास(23) का बसरेहर में फोटो स्टूडियो है। बुधवार की शाम को वह दुकान में काम करने वाले साथी बसरेहर निवासी योगेश (18) के साथ ऐरवाकटरा के बरौनाकला निवासी आरिफ की बरात के साथ कन्नौज के बढ़िनपुर फोटोग्राफी के लिए गए थे।
रात में कार्यक्रम निपटाने के बाद गुरुवार की सुबह 4:30 बजे के करीब दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बिधूना कोतवाली क्षेत्र के भरथना मार्ग पर चिरुकुआं पुलिया के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों को बुरी तरह सड़क पर घायल पड़ा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस दोनों लेकर सीएचसी बिधूना पहुंची, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। विकास की जेब में मिले आधार कार्ड व मोबाइल नंबर से दोनों के परिजनों को सूचना दी गई। कोतवाली के अपराध निरीक्षक श्रीकेश भारती ने बताया कि जानकारी मिली है कि बाइक विकास चला रहे था। मौके से टूटा हुआ हेलमेट व कैमरे मिले हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दोनों के ऊपर परिवार की थीं जिम्मेदारी
विकास और योगेश की मौत के बाद अस्पताल पहुंचे परिजन बदहवाश दिखे। बसरेहर निवासी उमादत्त सिंह ने बताया कि योगेश लगभग एक साल से स्टूडियो पर काम कर रहा है। योगेश चार भाइयो में सबसे छोटा था। भाई बंटी, अंकुर, अंकुश बहन सीतेश अस्पताल में बेसुध दिखे। बसरेहर निवासी विनोद कुमार ने बताया कि विकास बहन के नाम से स्टूडियो चलाता था। विकास घर में सबसे बड़ा था और परिवार की जिम्मेदारी थी। बड़े भाई की मौत के बाद छोटा भाई ऋषभ व बहन रुचि, प्रीती, जनवी, मां ममता का बुरा हाल रहा। अस्पताल में मौजूद लोग उन्हें ढांढस बंधाते दिखे।
चिरुकुआं पुलिया है ब्लैक स्पाट
पुलिया के पास जहां हादसा हुआ वह स्थान पुलिस रिकार्ड में ब्लैक स्पाट भी है। तीव्र मोड़ होने और कई हादसे होने के बाद भी पुलिस प्रशासन ने कोई संकेतांक नहीं लगाए। हादसे को लेकर एक वजह यह भी मानी जा रही है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि यदि कोई संकेतांक होता तो शायद हादसा न होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें