घटना के बाद रोते बिलखते व गमगीन परिजन। संवाद
- फोटो : AURAIYA
बिधूना। जिम जा रहे युवक की बाइक डिवाइडर से जा टकराई। राहगीर उसे अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक हेलमेट नहीं लगाए था, उसके सिर पर गंभीर चोट आई थी।
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के खानजहांपुर चिरकुआ निवासी कमलेश कुमार कमल का सबसे छोटा पुत्र मनीष(25) सोमवार सुबह घर से सवा सात बजे के करीब बिधूना के अछल्दा रोड स्थित जिम जा रहा था।
किशनी-बिधूना मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास पहुंचा, तभी उसकी बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर पर जा गिरी। सिर व हाथ, पैर में गंभीर चोटें आने पर स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी और उसे सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया।
इसी बीच अस्पताल पहुंचे परिजन ने उसे गंभीर हालत में कानपुर ले जा रहे थे, तभी उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत के बाद से पिता कमलेश, मां किरन का बुरा हाल रहा। घटनास्थल से पुलिस को हेलमेट नहीं मिला है।
कोतवाली प्रभारी जीवाराम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मनीष की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : AURAIYA