फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बालिका से दुष्कर्म का आरोपी चचेरा चाचा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा छह की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पीड़िता का रिश्ते में चचेरा चाचा है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे इटावा जेल भेज दिया गया। रविवार को छात्रा के पिता घर पर नहीं थे, क्योंकि वे अपनी पत्नी को लेने ससुराल गए थे। इसी दौरान 22 वर्षीय सुखदेव कुमार ने छात्रा को घर के पीछे ले जाकर दुष्कर्म किया। सोमवार तड़के करीब चार बजे छात्रा घर के पीछे बेहोशी की हालत में मिली। सीओ पी. पुनीत मिश्रा ने बताया कि सुखदेव कुमार के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने आरोपी को गांव से गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें