औरैया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बुधवार को जिले में 58 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चला। इसमें 18 से 44 साल के 1349 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि अभियान में दो हजार का लक्ष्य निर्धारित था। 45 से अधिक आयु वर्ग के कुल 435 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया। 381 लाभार्थियों ने पहली और 54 लाभार्थियों ने दूसरी डोज लगवाई है।