बीएसए दफ्तर में दो कोरोना संक्रमित मिले
औरैया। बीएस कार्यालय में दो लोगों के कोरोना संक्रमित निकलने से हड़कंप मच गया। अवकाश न होने से कर्मचारी दहशत में हैं।
17 सितंबर को बीएसए कार्यालय में एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिला था। इस पर बीएसए एसपी सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की टीम बुलाकर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की जांच कराई थी। इसमें दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंगलवार को जानकारी होने पर कार्यालय में दहशत का माहौल दिखा। कर्मचारियों का कहना है कि अन्य जिलों में कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने पर कार्यालयों को दो -चार दिन के लिए बंद कर दिया गया, लेकिन यहां पर अनदेखी की जा रही है। इस संबंध में बीएसए सूर्य प्रकाश सिंह का कहना है कि कोविड-19 के नियमों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। विशेष परिस्थितियों में ही बाहर वालों को दफ्तर के अंदर प्रवेश दिया जाता है। उसके लिए हाथ साफ-सफाई का इंतजाम है। संक्रमित लोग घर पर क्वारंटीन हैं। संवाद