फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: खाना खाने के दौरान कंटेनर चालक की बिगड़ी तबीयत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मिहौली समीप एक होटल में खाना खाने के दौरान कंटेनर चालक की तबीयत बिगड़ गई। दूसरे चालकों की नजर पड़ी तो उसे 50 शैया जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी।
हरियाणा प्रांत के जिला नूह थाना फिरोजपुर पोल गांव निवासी नसीर (35) पुत्र आस मोहम्मद के तौर पर मृतक की शिनाख्त हुई। पुलिस के मुताबिक नसीर कंटेनर लेकर पश्चिम बंगाल के लिए निकला था। सदर कोतवाली क्षेत्र के मिहौली समीप किसी होटल में नसीर खाना खाने के लिए बुधवार की दोपहर रुका था। खाना खाते समय नसीर की तबीयत बिगड़ गई। अन्य मालवाहक चालक उसे लेकर 50 शैया जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां डाॅक्टर ने नसीर को मृत घोषित कर दिया। जेब में मिले मोबाइल फोन से पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। वहीं होटल पर पहुंचकर पूछताछ की। सदर कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि कंटेनर को सुरक्षा के लिहाज से कोतवाली में खड़ा करा दिया गया है। गुरुवार को परिजनों के आ जाने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें