औरैया। बिजली विभाग की ओटीएस योजना के तहत शेष बचे एक दिन में कहीं सर्वर की समस्या न हो जाए ऐसे में शुक्रवार को औरैया समेत दिबियापुर व अन्य केंद्रों पर भारी भीड़ उपभोक्ताओं की देखने को मिली। कतार में खड़े उपभोक्ता अपनी बारी के इंतजार में घंटों कतार में खड़े रहे।
शहर स्थित बिजली उपकेंद्र पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। ओटीएस योजना के तहत छूट का लाभ लेने के लिए कहीं सर्वर आड़े न आ जाए। ऐसे में कतार में उपभोक्ता अपनी बारी का इंतजार करते रहे। इस दौरान सर्वर की समस्या भी रही। हालांकि कर्मचारियों की सूझबूझ से इसे दूर करा लिया गया। बिजली उपकेंद्र के अधिकारियों से लेकर जेई व अन्य कर्मचारी पूरे दिन उपभोक्ताओं के मामलों में निपटारों के लिए जद्दोजहद करते रहे। वहीं अदायगी का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। अधिशासी अभियंता लेखराज सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं को ओटीएस योजना के तहत अदायगी में दिक्कत न आए इसका पूरा ध्यान दिया गया है। पूरे दिन अदायगी हुई है। आज अंतिम दिन है।