फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बिजली कर्मियों की हड़ताल से उपभोक्ता हो रहे परेशान

Thu, 16 Mar 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। निजीकरण के विरोध समेत 14 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर है। कर्मचारियों ने बुधवार को भी विरोध प्रदर्शन किया। बिजली घरों में काम ठप होने उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। वहीं, फाल्ट ठीक न होने से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर इंजीनियर शाखा सहित कर्मचारियों ने दूसरे दिन दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम कार्यालय के बाहर एकजुट होकर नारेबाजी की गई। मंगलवार देर शाम मशाल जुलूस निकाले जाने के बाद बुधवार को जिले के सभी बिजली घरों पर सन्नाटा रहा। यहां के नियमित, संविदा कर्मचारी, अवर अभियंता व लेखा संवर्ग के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
संगठन के संयोजक इंजीनियर अनुराग पांडेय ने बताया कि ऊर्जा मंत्री व संघर्ष समिति के बीच हुए लिखित समझौते को लागू नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा नई इकाइयां एनटीपीसी को देना, निजीकरण समेत कई प्रमुख समस्याएं है। जिनका विरोध किया जा रहा है। इस दौरान उपखंड अधिकारी महेंद्र प्रसाद, अवर अभियंता सुभाष चंद्र, विवेक खरे, आकाश, प्रदीप शर्मा आदि कर्मचारी उपस्थित रहे। दूसरी ओर, बेला उपकेंद्र पर बिल जमा करने का काम प्रभावित रहा। कुछ जगहों से लाइन में फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इसी तरह कुछ जगह ट्रांसफार्मर से फेस खराब होने से भी लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन



जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। विद्युत व्यवस्था सुचारू रहे इसके लिए सेक्टर जोन बनाए गए हैं। तीनों तहसील के एसडीएम को जोनल बनाया गया है। केंद्रों पर राजस्व , विकास विभाग की टीम तैनात की जाएगी। विभाग के सेवानिवृत कर्मियों की भी मदद ली जाएगी। जिले स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें