फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जल्द शुरू होगा काली माता मंदिर जाने वाली सड़क का निर्माण

Wed, 29 Nov 2023 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के आवास विकास परिषद के पास स्थित काली माता को जाने वाली जर्जर सड़क के निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा। इसके अलावा एक अन्य जर्जर सड़क पर भी काम चल रहा है। ऐसे में अब मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं उबड़ खाबड़ रास्ते से मंदिर पहुंचने से बच सकेंगे।
विज्ञापन

आवास विकास से सटे काली माता मंदिर को जाने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर थी। इस दिशा में न तो आवास विकास परिषद की ओर से ही कोई ध्यान दिया जा रहा था। और न ही पालिका प्रशासन इसके निर्माण पर कोई बजट खर्च कर रहा था। इससे मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को खासी परेशानी उठानी पड़ती थी। नवरात्र के दिनों में इस मंदिर पर प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की भीड़ लगती है। ऐतिहासिक दृष्टिकोण से महत्व रखने वाले शहर के इस देवी मंदिर पर विशाल भंडारा, भागवत व देवी जागरण का दौर जारी रहता है। ऐसे में उबड़ खाबड़ रास्ते से आवागमन खासी परेशानी भरा हो रहा था।



इधर पिछले दिनों औरैया दौरे पर आए एमएलसी सलिल विश्नोई से आवास विकास परिषद के लोगों ने मिलकर अपनी समस्या रखी। जिस पर उन्होंने आवास विकास परिषद की दो जर्जर सड़कों के निर्माण को स्वीकृति दे दी। इन दोनों सड़कों पर 40 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। इन सड़कों में पानी की टंकी से लेकर काली माता मंदिर तक 200 मीटर की सड़क के अलावा 130 मीटर की एक अन्य सड़क शामिल है। ंसड़क के निर्माण को भूमि पूजन का काम पूरा कर लिया गया है। इस संबंध में कार्यदायी संस्था यूपीएसआईसी के ठेकेदार अजय कटियार ने बताया कि मंदिर के लिए एक गेट भी बनाया जाएगा। इसके लिए एक-दो दिन में काम भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें