फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: घर की दूसरी मंजिल पर फंदे से लटका मिला हलवाई का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के गांव मुहद्दीनपुर निवासी युवक का शव घर के दूसरी मंजिल पर फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अटसू चौकी अंतर्गत गांव मुहद्दीनपुर निवासी श्याम सिंह किसान हैं। उनके तीन पुत्र सोनू राजपूत, चंदन राजपूत व रामकुमार राजपूत है। सबसे छोटा पुत्र रामकुमार राजपूत (22) नोएडा में रहकर हलवाई का काम करता था। पांच दिन पहले ही घर आया था। गुरुवार की दोपहर घर के अंदर जब मां रामदेवी सहित परिवार के लोग थे, तभी वह दूसरी मंजिल के कमरे में जाकर साड़ी के फंदे से लटक गया। परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया की फांसी लगाकर युवक ने आत्महत्या की है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें