घाटमपुर। सजेती थाना क्षेत्र के चपरेठा गांव के मोड़ पर बुधवार को दोपहर ई-रिक्शा व बाइक की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। परास गांव निवासी दिनेश कुमार (46) ई-रिक्शा चलाते हैं। बुधवार दोपहर ई-रिक्शा में सवारियां लेकर अमौली से कोरियां की ओर आ रहे थे। रास्ते में चपरेठा गांव के मोड़ पर ई-रिक्शा से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में चालक दिनेश व बाइक सवार शिवकरण (22) निवासी गांव धमना-बुर्जुग गंभीर रूप से घायल हो गए। सवारियां बाल-बाल बच गईं। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी घाटमपुर में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को कानपुर के उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। (संवाद)