फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कॉलेज के निरीक्षण की रिपोर्ट परख-2 एप पर होगी अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और युवाओं को निपुण बनाने के लिए शासन स्तर से लगातार दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शिक्षा निदेशक ने स्कूलों का निरीक्षण को लेकर भी फरमान जारी किया, जिसकी रिपोर्ट प्रतिदिन परख-2 एप अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन


जनपद में एडेड 60, वित्तविहीन के 15 कॉलेज संचालित है। निर्देशित किया गया है कि जिला विद्यालय निरीक्षक को कम से कम 20 कॉलेजों का माह में निरीक्षण करना होगा। इसकी निरीक्षण आख्या रिपोर्ट ई-मेल के माध्यम से तथा गूगल सीट पर उपलब्ध कराने के साथ ही परख-2 एप पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि सभी विद्यालयों का निरीक्षण किया जाना चाहिए।

इस दौरान विद्यालय के संसाधनों, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, कक्षाओं की जांच, क्रियाशील पंखे, पर्याप्त फर्नीचर, पुस्तकों का रखरखाव, स्टाफ कक्ष, प्रधानाचार्य कक्ष समेत एडेड के 38 व वित्तविहीन कॉलेजों के लिए कुल 34 बिंदुओं की जांच के लिए निर्धारित किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में जो भी कमियां पाई जाएंगी। उन्हें दूर करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया जाएगा। कमियां दूर होते ही शिक्षा निदेशालय शिविर कार्यालय को ई-मेल से अवगत कराना होगा।
विज्ञापन




जुलाई माह से निरीक्षण के आदेश थे। इसी माह जिले का चार्ज लिया है। हाल ही में दो स्कूलों का निरीक्षण किया जा चुका है। शासन स्तर से जारी सभी निर्देशों का पालन सख्ती से कराया जाएगा।- ब्रजेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें