संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। वर्ष 2021 में शुरू हुए बिधूना क्षेत्र के हरदू गांव में नवीन अग्निशमन केंद्र का निर्माण पूरा हो चुका है। आज सुबह 11 बजे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवीन अग्निशमन केंद्र का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इसके लिए बुधवार को देर शाम तक तैयारी चलती रही।
बिधूना क्षेत्र में आपात स्थिति से निपटने के लिए दमकल विभाग को यहां नवीन अग्निशमन केंद्र की सौगात दी गई है। पिछले तीन सालों से चालू निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद गुरुवार सुबह 11 बजे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका लोकार्पण करते हुए जनसुविधा के लिए इसके संचालन का रास्ता साफ करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर बिधूना स्थित अग्निशमन केंद्र पर बुधवार देर रात तक तैयारी चलती रहीं।
वहीं आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संबोधन को सुनने के लिए भारी भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में सुरक्षा से लेकर अन्य इंतजाम भी किए गए। अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम बिधूना स्थित नवीन अग्निशमन केंद्र का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है।
-
28जेएनडी12-जंक्शन पर पहुंची एक्सप्रेस टे्रन में सवार होते यात्री। संवाद