फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बिना रजिस्ट्रेशन संचालित मिला क्लीनिक नोडल अधिकारी ने किया सीज

Sun, 22 Oct 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। थाना के पास सौरिख रोड पर नोडल अधिकारी डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने शनिवार शाम रागिनी हेल्थ क्लीनिक पर छापा मारा। रजिस्ट्रेशन के कागजात तलब करने पर क्लीनिक संचालक के पसीने छूट गए। न दिखा पाने की स्थिति में संचालक को नोटिस दिया गया। वहीं क्लीनिक को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि रागिनी क्लीनिक पर छापा मारा गया है। अवैध तरीके से बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित किए जाने की शिकायत मिली थी। मौके पर निरीक्षण करने पर क्लीनिक संचालक बलवेंद्र सिंह ने भागने का प्रयास किया। कर्मचारियों द्वारा उन्हें पकड़ लिया गया। कागजात व डिग्री मांगने पर कुछ नहीं दिखाया गया। मौके पर एक मरीज भर्ती मिला है। वहीं भारी संख्या में दबा बरामद की गई है। 600 मरीजों की जांचे व पर्चे बरामद किए गए। पैथोलाॅजी लैब की जांचे रागिनी क्लीनिक के नाम से मिली हैं। दबा व अन्य सामग्री समेत क्लीनिक को सीज कर दिया गया है। क्लीनिक संचालक बलवेंद्र सिंह को नोटिस दिया गया है। कागजात न दिखा पाने की स्थिति में मुकदमा दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें