फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः क्रासिंग बंद होने से एक घंटे लगा जाम

विज्ञापन
फोटो29एयूआरपी 30- क्रासिंग खुलने के इंतजार में खड़े लोग व पीछे लगी वाहनों की लाइन। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
कंचौसी। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर कई ट्रेनों के गुजरने से एक घंटे क्रासिंग बंद रही। क्रासिंग बंद रहने के कारण कंचौसी-रसूलाबाद मुख्य मार्ग पर एक घंटे जाम लगा रहा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर 12 बजे ट्रेनों के गुजरने के कारण कंचौसी पूर्वी रेलवे क्रासिंग को बंद कर दिया गया था। दिल्ली हावड़ा रूट पर अप और डाउन ट्रैक पर नेताजी एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, गाजियाबाद-लखनऊ स्पेशल ट्रेन के साथ एक के बाद एक कई ट्रेनें गुजरी। डीएफसी ट्रैक पर तीन मालगाड़ी ट्रेनें के गुजरने के कारण भी क्रासिंग बंद रखी गई।
इस बीच औरैया और रसूलाबाद जाने वाले वाहन क्रासिंग के दोनों ओर खड़े रहे। कुछ दोपहिया वाहन सवार फाटक के नीचे से निकलते रहे। दोपहर एक बजे क्रासिंग खुलते ही जल्दी निकलने को लेकर अफरा-तफरी रही। इससे और दिक्कत हुई। पुलिस ने वाहनों को एक-एक करके निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें