फोटो 06एयूआरपी34- जनता महाविद्यालय में पौधे लगाते सीआईएसएफ के अधिकारी एवं जवान
- फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) यूनिट गेल पाता में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधरोपण अभियान की शुरूआत की गई।
जनता महाविद्यालय में सीआईएसएफ के जवानों ने कई पौधे रोपे। सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट जीशान आमिर ने कहा कि पौधरोपण का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देना है। प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने चाहिए। यहां पर कई प्रकार के पौधे लगाए गए। इस मौके पर इंस्पेक्टर एके पासवान, सब इंस्पेक्टर टीके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद