अजीतमल। प्राथमिक विद्यालय मुडै़ना रूपशाह में माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम में बच्चे सम्मानित किए गए। सभी को नोट बुक देकर पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन से की गई। सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। एसआरजी सुनील दत्त राजपूत ने छात्राओं को गुड टच एवं बैड टच के बारे में जागरूक किया। एसआरजी सुभाष रंजन द्विवेदी ने कहा कि संस्कार व अनुशासन का पालन करना छात्र जीवन की मूलभूत आवश्यकताएं हैं। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका स्नेहलता, कमलेश सविता, बलराम चंद्र गुप्ता, संघप्रिय राव, नितिन दीक्षित, श्वेता, अभिनव दीक्षित, शाहिद, सुलेखा देवी व राजकुमार शुक्ला मौजूद रहे। (संवाद)