फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बाहर के खानपान से उल्टी-दस्त और पेट दर्द से परेशान हो रहे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। दिनों दिन बढ़ती जा रही भीषण गर्मी अब बच्चाें पर भारी पड़ने लगी है। सोमवार को शहर के 50 शैया अस्पताल की ओपीडी के दौरान लगभग 100 से अधिक बच्चे उल्टी-दस्त और पेट दर्द की समस्या से पहुंचे। डॉक्टर इसके पीछे बाहर के खानपान की वजह बता रहे हैं। वहीं अन्य बीमारियाें के मरीजों की भी अस्पताल में अच्छी खासी भीड़ रही।
सोमवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 25 डिग्री पहुंचने से दोपहर तक गर्म हवा लोगों को परेशान करती रही। इसके चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई। इसमें खासकर बच्चों की संख्या ज्यादा रही। इस बीच डॉक्टर की केबिन के बाहर मरीजों की खासी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

ओपीडी में साढ़े 400 से ज्यादा मरीजों की संख्या रही इसमें लगभग 100 से ज्यादा बच्चे शामिल रहे। सोमवार को अस्पताल दिखाने पहुंचे बच्चों में उल्टी-दस्त के साथ ही पेट दर्द की समस्या ज्यादा रही। इस संबंध में डॉ. विजय कुमार ने बताया कि आज बच्चे काफी संख्या में दिखाने आए। लगभग पांच छह बच्चों को भर्ती भी कराना पड़ा। बताया कि बच्चों में यह समस्या ज्यादातर बाहर के खानपान के कारण हो रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा तरबूज खाने से भी बच्चे पेट दर्द की समस्या से पीड़ित हो रहे हैं, क्योंकि भीषण गर्मी के कारण तरबूज बाजार में गर्म हो जाता है। लोग बाजार से लाकर बिना ठंडा किए ही खा लेते हैं। इससे यह समस्या पैदा कर रहा है। डॉक्टर ने लोगों से बाजार से तरबूज को लाकर ठंडा करके खाने की सलाह दी है। इसके अलावा बच्चों को बाहर के खानपान से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें