फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एक्सप्रेस वे पार करके स्कूल जाने को बच्चे मजबूर

Sun, 04 Feb 2024 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। क्षेत्र के गांव जुआ के पास से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से सेंगुर नदी निकली है। इस नदी पर पुल न होने से दस गांव के छात्र-छात्राओं को स्कूल जाने के लिए एक्सप्रेस वे पार करके जाना पड़ रहा है। वहीं दस गांव की बीस हजार की आबादी भी कहीं जाने आने के लिए लंबा चक्कर काटने को मजबूर है। ग्रामीणों की मांग के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

फफूंद क्षेत्र के 20 गांव से होकर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे निकला है। किनारे पर पड़ने वाले गांव बाबरपुर, फफूंद, औरैया, मुरादगंज और इटावा कानपुर हाईवे पर आवागमन के लिए सर्विस रोड बनाई गई है, लेकिन मुड़ैना रामदत्त और नगला भोज के बीच सेंगुर नदी पर पुल नहीं बनाकर सर्विस रोड अधूरी छोड़ दी गई है। नदी का पुल नहीं बनने से एक्सप्रेसवे किनारे बसे गुदरी, भैंसोल, पूरनपुर, फूटाताल, मल्लाह की मड़ैया, मुड़ैना रामदत्त, रामनगर आदि दस गांव के बल्लापुर और नगला भोज के स्कूल विवेकानंद इंटर कॉलेज, एकलव्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बाल विद्या मंदिर में पढ़ने जाने वाले दो सौ से अधिक छात्र-छात्राएं और छोटे बच्चों को एक्सप्रेसवे पर चढ़कर उसे पार करके स्कूल जाना पड़ता है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना है।
वहीं इन गांव की 20 हजार की आबादी भी दस किलोमीटर का चक्कर काटकर जुआ के पुल से होकर फफूंद, बाबरपुर, औरैया और मुरादगंज आने जाने को मजबूर है। ग्रामीण अभिभावक टिंकू गुप्ता, नीरज, श्याम महेश, योगेश शर्मा, ओमपाल, हरीराम, राजेश, सोनू, हाकिम सिंह, प्रमोद शर्मा, विकास तिवारी आदि ने बताया की सर्विस रोड निर्माण के समय भी उन लोगों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और जिलाधिकारी को भी पुल बनवाने का मांग पत्र दिया था, लेकिन कोई सुनाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द सुनवाई नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

-
बोली मुड़ैना की ग्राम प्रधान
मुड़ैना ग्राम पंचायत की प्रधान सगुना देवी ने बताया की सेंगुर नदी पर पुल बनवाने की ग्रामीणों का मांग पर मुख्यमंत्री और जल संसाधन मंत्री को मांग पत्र भेजा जा चुका है। सदर विधायक को भी मांग पत्र दे चुके हैं। उन्होंने जल्द ही समाधान का आश्वासन भी दिया है।

कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष भी डीएम को दे चुके मांग पत्र,,
कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के औरैया जिला अध्यक्ष प्रखर पांडे गांव मुड़ैना रामदत्त के निवासी हैं। बताया की एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान सर्विस रोड की सेंगुर नदी पर पुल नहीं बनाए जाने से छात्र-छात्राओं समेत 20 से अधिक गांव के लोग बेहद परेशान हैं। नदी पर पुल बनाने को लेकर तीन बार जिलाधिकारी से मिलकर मांग पत्र सौंप चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें