फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 342 वोट पाकर तिलकपुर सरमेड़ी की प्रधान बनीं छोटी बिट्टी

Sat, 04 Mar 2023 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
342 वोट पाकर तिलकपुर सरमेड़ी की प्रधान बनीं छोटी बिट्टी
विज्ञापन

- दो मार्च को उप चुनाव के तहत हुए मतदान में पड़े थे 644 मत
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया/रुरुगंज। अछल्दा ब्लॉक की ग्राम पंचायत तिलकपुर सरमेड़ी प्रधान के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय पर हुई। सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना का परिणाम डेढ़ घंटे बाद आ गया। यहां पर मतदाताओं ने छोटी बिट्टी को नए प्रधान के रूप में चुना है। बीडीओ ने निर्वाचित प्रधान को जीत का प्रमाण पत्र दिया तो उनके समर्थक खुशी से झूम उठे।
ग्राम पंचायत तिलकपुर सरमेड़ी में दो मार्च को उप चुनाव कराया गया था। इसमें तीन प्रत्याशी छोटी बिट्टी, सरिता और दीप्ति चुनाव मैदान में थीं। मतदान वाले दिन लोगों ने उत्साह से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कड़ी सुरक्षा के बीच 644 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
विज्ञापन

शनिवार को निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार, बीडीओ सतीश चंद्र पांडेय की देखरेख में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। सुबह 10 बजे के करीब घोषित किए गए इसमें छोटी बिट्टी ने 342 वोट पाकर जीत हासिल की। जबकि प्रतिद्वंदी सरिता को 240, दीप्ति को 51 वोट मिले। कुल पड़े 644 मतों में 11 निरस्त किए गए। निर्वाचन अधिकारी ने छोटी बिट्टी को जीता का प्रमाण पत्र सौंपा। गांव की सरकार बनने के बाद ही छोटी बिट्टी के समर्थक ब्लॉक से लेकर गांव तक खुशी में झूमते नजर आए।
विज्ञापन


इस वजह से हुआ था उप चुनाव
तिलकपुर सरमेड़ी की प्रधान रहीं सोमवती का 23 जुलाई 2022 को बीमारी के चलते निधन हो गया था। तब से प्रधान पद रिक्त था। यह सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित थी। यहां कुल 786 मतदाता थे, इसमें 644 में वोट डाला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें