फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चला चेकिंग अभियान

Sun, 31 Dec 2023 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। नववर्ष की संध्या पर दिबियापुर नगर में भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर डाग स्क्वायड की मदद से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। रेलवे स्टेशन फफूंद समेत बाजार में भी संदिग्ध बस्तुओं की सघन जांच की गई। शनिवार शाम रेलवे स्टेशन फफूंद पर सीओ महेंद्र प्रताप सिंह, दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान, आरपीएफ थाना प्रभारी रजनीश राय एवं रेलवे पुलिस फोर्स के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यहां पर संदिग्ध यात्रियों के सामान चेक किए गए। इसके बाद भगवतीगंज मुख्य बाजार में भी सघन चेकिंग अभियान चला। अन्य भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। हालांकि इस दौरान कुछ भी संदिग्ध सामान न मिलने से पुलिस ने राहत की सांस ली। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें