फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चोरी हुई ट्रॉली दिलाने के नाम पर 30 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अजीतमल। कस्बे के मोहल्ला अशोक नगर निवासी किसान ने चोरी हुई ट्रॉली दिलाने ने नाम पर चार नामजदों के खिलाफ धोखाधड़ी करने की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अजीतमल कस्बे के मोहल्ला अशोक नगर निवासी नंदकिशोर दुबे ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह किसानी करता है। विगत चार जून की रात को उसके घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर की ट्रॉली चोरी हो गई। वह खोजबीन कर रहा था इसी दौरान उसके पास इटावा जिले के इकदिल निवासी जलालुद्दीन, लालू, मुहम्मद आसिफ व लालू के भाई ने फोन कर जानकारी दी कि वह कुछ रुपये खर्च करे तो वह लोग ट्राॅली दिलवा देंगे। इस पर उसने जलालुद्दीन से संपर्क किया। आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने ट्राली दिलाने के नाम पर 30 हजार रुपये ले लिए। मगर उसे ट्राॅली नहीं मिली। काफी दिनों तक ट्रॉली वापस न आने पर उसे ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित का यह भी आरोप है कि जलालुद्दीन ने ही उसकी ट्रॉली चोरी की है। कोतवाली प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें