फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: भाई बनकर युवती से ठगे एक लाख 90 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुरुगंज। भाई बनकर युवती से एक युवक ने रुपये कर ठगी कर ली। थानाध्यक्ष ने बताया मामला दर्ज किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव गढ़वाना निवासी युवती अनामिका पुत्री तेजराम ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 14 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक रिक्वेस्ट फॉलो करने पर एक युवक का फोन आया। युवक ने अपना नाम पवन कुमार बताया। बातचीत पर दोनों में बहन भाई की तरह बात होने लगी।
21 सितंबर को उसने बताया कि वह अमेरिका की एयरफोर्स में तैनात है। इस दौरान उसने एयरफोर्स ड्रेस पहने हुए अपनी फोटो भी भेजी। उसने जल्द ही इंडिया आने की बात कही। युवक ने फ्लाइट के टिकट के लिए पचास हजार रुपये मांगे। उसने युवक के बताए गए खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद युवक ने 60 हजार रुपये और भेजने को कहा। युवती ने दोबारा 60 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद फिर एक फाेन आया। जिस पर बात कर रहे व्यक्ति ने अपने को कस्टम ऑफिसर बताते हुए पवन कुमार को पकड़े जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

छोड़ने के एवज में पचास हजार रुपये की मांग की गई। तो अनामिका ने पवन के खाते में भेज दिए। कई दिनों तक फोन नहीं आने पर डरी-सहमी युवती कुदरकोट थाना पुलिस के पास पहुंची। जहां उसने पुलिस को धोखाधड़ी कर ठगे गए एक लाख नब्बे हजार रुपये की जानकारी दी।
इस प्रकरण में पुलिस ने धोखाधड़ी सहित आइटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष पूजा सोलंकी ने बताया मामला दर्ज किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

-
समाचार पत्रों से हुई वृद्धा की पहचान
अजीतमल। सोमवार सुबह इकदिल से सराय जलाल आने के लिए ऑटो पर बैठी एक महिला को बेहोशी की हालत में एंबुलेंस से सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर ने उसे सैफई रेफर कर दिया था। इस मामले में वृद्धा की फाेटो व खबर समाचार पत्रों में प्रकाशित की गई थी। समाचार पढ़ने के बाद समसपुर भरथना जिला इटावा निवासी सतीश चंद्र पुत्र डब्बली प्रसाद ने उनकी पहचान अपनी मां सुशीला देवी के रूप में की। सतीश ने बताया कि उसकी मां एक अक्तूबर को इकदिल थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी मौसी के पास गई हुई थी। जहां से वापस नहीं लौटी। इस पर उन्होंने मंगलवार को इकदिल थाना में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें