औरैया। ब्लॉक भाग्यनगर के कंचौसी क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिनपुरापुर में ग्रामीण चौपाल आयोजित की गई। जिसमें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस दौरान नोडल अधिकारी रीता ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना व निराकरण का आश्वासन दिया।
गुरुवार को ग्राम पंचायत बिनपुरापुर के पंचायत भवन में ग्रामीण चौपाल आयोजित की। नोडल अधिकारी व जिला प्रोबेशन अधिकारी रीता ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों से दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, किसान सम्मान निधि, शौचालय, आवास, आयुष्मान कार्ड का लाभ मिलने की जानकारी की।
ग्राम वासियों ने कई समस्याओं को लेकर शिकायत की। जिस पर नोडल अधिकारी ने समस्याओं के निस्तारण करने का आश्वासन दिया। सबसे ज्यादा शिकायत दूसरे गांव में राशन लेने जाने को लेकर और जल जीवन मिशन के तहत खोदी सड़कों को दुरुस्त न किए जाने को लेकर की गईं। जिस पर नोडल अधिकारी ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पात्रों की कागजी कार्यवाही पूरी कराएं। इस दौरान ग्राम प्रधान शकुंतला देवी, सचिव रविंद्र प्रताप सिंह, लेखपाल अमरेश यादव, वेटनरी फार्मासिस्ट रहे।