फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 36 घंटे से बिजली के लिए शास्त्री नगर में हाहाकार, बिजली घर घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। बुधवार की सुबह नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल के मोहल्ला शास्त्रीनगर में 36 घंटे से बिजली आपूर्ति न होने से गुस्साए बिजली उपभोक्ताओं ने बिजली घर पहुंचकर आक्रोश व्यक्त किया। वहीं अवर अभियंता ने मौके पर पहुंचकर समस्या का शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


मोहल्ला शास्त्री नगर की बिजली सप्लाई अशोकनगर में रखे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर से होती है। सोमवार को लाइन में कुछ कमी के चलते मोहल्ले के लोगों को बिजली सप्लाई नहीं मिल सकी। जिसकी शिकायत मोहल्ले के लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर की। तब लाइन को सही किया। इसी बीच अशोकनगर में रखा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया।
मोहल्ले में पूरी तरह से अंधेरा छा गया। जिसकी दोबारा शिकायत करने पर मंगलवार की शाम मोबाइल ट्रांसफार्मर रखवा दिया गया। लेकिन वह भी कामयाब नहीं हो सका। लाइन में फाल्ट होने के चलते बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। पूरी रात अंधेरे में रहे बिजली उपभोक्ताओं का बुधवार की सुबह गुस्सा फूट पड़ा और मोहल्ले के करीब 50 लोग अजीतमल स्थित बिजली घर पहुंचकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे अवर अभियंता विजय को एक लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए अशोकनगर से दूरी अधिक होने के चलते आए दिन बिजली की समस्या से निजात दिलाने के लिए सूर्यनगर स्थित ट्रांसफार्मर से मोहल्ले की बिजली सप्लाई किए जाने की मांग की। जेई विजय ने बताया कि उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें