फफूंद। दिबियापुर में आईपीएल की तर्ज पर हुए दिबियापुर प्रीमियम लीग डीपीएल सीजन-टू का आयोजन किया गया था। जिसमें फाइनल मुकाबले का खिताब जीतने वाली फफूंद मॉयटी लायंस की टीम को नगर पंचायत अध्यक्ष व कस्बे के लोगों ने शुभकामनाएं दी।
शनिवार को हुए डीपीएल सीजन -2 के फाइनल में फफूंद मॉयटी लायन्स डिटेक वारियर्स को 18 रनों से हराकर विजेता बनी और टीम ने फफूंद कस्बे व जनपद के नाम रोशन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष मु. अनवर कुरैशी ने पूरी टीम व ऑनर को बधाई दी साथ ही टीम के सम्मान समारोह की घोषणा की थी। सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास पर हुए सम्मान समारोह कार्यक्रम में मॉयटी लायन्स की टीम पहुंची। जहां टीम के ऑनर व कप्तान सहित पूरी टीम को चेयरमैन मु. अनवर कुरैशी ने शॉल ओढ़ाकर व मेडल पहनाकर सम्मानित किया। तथा उन्होंने खिलाड़ियों में छिपी प्रतिभा को और निखारने के लिए नगर में एक खेल के मैदान (मिनी स्टेडियम) बनवाए जाने की घोषणा की। इस मौके पर हाजी भूरा क़ुरैशी, सभासद मुइनुद्दीन राईन,ओम बाबू तिवारी, गौरव राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।