फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: स्कूटी सवार दंपती से छीनी जंजीर, वृद्धा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के बाबरपुर-फफूंद मार्ग कुलहुरुआ के बंबा के पास स्कूटी सवार दंपती से पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने जंजीर छीन ली। जिसमें वृद्धा स्कूटी से गिरकर बुरी तरह घायल हो गई। पीड़ित घायल पत्नी को सीएचसी लेकर पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
अजुआपुर निवासी रविंद्र बाबू रविवार दोपहर को अपनी पत्नी पदमावती (60) के साथ इकदिल निवासी रिश्तेदार के यहां त्रियोदशी संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। दोपहर दो बजे के करीब वह बाबरपुर-फफूंद मार्ग पर कुलहुरुआ के बंबा के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए बाइक सवारों ने पीछे बैठी पदमावती के गले में पड़ी जंजीर छीनने का प्रयास किया। चलते वाहनों पर छीना-झपटी होने से वृद्धा स्कूटी से नीचे गिरकर घायल हो गई। जबकि बाइक सवार युवक जंजीर लेकर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्र ने अपनी घायल पत्नी को लेकर सीएचसी अजीतमल पहुंचाया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इधर डॉक्टर ने वृद्धा को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। कोतवाल मुकेश चौहान ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें