फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा निकाल मनाया आजादी का जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
अटसू/ऐरवाकटरा/रुरुगंज। स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के साथ तिरंगा यात्रा निकाल धूमधाम के साथ आजादी का जश्न मनाया गया। सरकारी कार्यालयों से लेकर स्कूलों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर वीर सपूतों के बलिदान को याद किया गया।
विज्ञापन

अटसू के उच्चतर माध्यमिक स्कूल हालेपुर में अखिलेश पाल, विद्या देवी बालिका इंटर कालेज बल्लापुर में मनोज यादव, वीरांगना कालेज में कमलेश कुमार, विद्या ज्ञान एकेडमी में कुलदीप राजपूत, प्राथमिक विद्यालय लालपुर शाहपुर में ग्राम प्रधान लल्लू राजपूत ने ध्वजारोहण किया। बहादुरपुर ऊंचा में प्रधान कुलदीप राजपूत, सतहड़ी प्राथमिक विद्यालय में नागेश पाल, नबलपुर में प्रधान अवनीश राजपूत, चांदपुर ककरैया में प्रहलाद सविता, हैदलपुर में प्रधान रंजना कुशवाहा, बिरहूनी पंचायत में कुलदीप ने ध्वजारोहण किया। ऐरवाकटरा के एमएस इंटर कॉलेज के परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गई।
कॉलेज के प्रबंधक अनिल यादव, प्रधानाचार्य संजीव यादव, अनूप श्रीवास्तव, अजय दुबे, पंकज पांडेय ,राजा ठाकुर, सुधीर गुप्ता, विपिन गुप्ता, निशांत आदि रहे। रुरुगंज में एलट बाबा माध्यमिक विद्यालय ऐली में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देश के प्रति झांकियां निकाली व नन्हे मुन्ने बच्चों ने गीत गाकर विद्यालय को गुंजायमान कर दिया वहीं विद्यालय के प्रबंधक राजीव कुमार ने बच्चों को पुरस्कार वितरण किया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधान पति विशनाथ सिंह, सीमा देवी, दुर्गेश कुमार, अनूप कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संपूर्णा त्रिपाठी, राम कुमार, अनीस कुमार आदि लोग मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें