दिबियापुर। आगामी नवरात्रि, दशहरा और दीपावली को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बैठक में मौजूद आयोजकों से कहा कि दुर्गा पंडालों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे और अग्निशमन यंत्र लगाए जाएं। डीजे और लाउडस्पीकर की आवाज तय मानकों के अनुसार ही रखी जाए ताकि आम जनता को असुविधा न हो। सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और कार्रवाई की जाएगी। संवाद