फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा शुरू, पहले दिन 12वीं के छात्रों ने उद्यमिता की परीक्षा दी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 एवं 12 की बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हुईं। पहले दिन उद्यमिता विषय के छात्र-छात्राओं ने औरैया के ज्ञान स्थली में परीक्षा दीं। 19 फरवरी से 12वीं की हिंदी एवं 10वीं की संस्कृत की परीक्षा के साथ मुख्य परीक्षाएं जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर शुरू हो जाएगीं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हुईं। सिटी कोआर्डीनेटर डाॅ.आनंद के अनुसार सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिले में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें दिबियापुर में गेल गांव स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी स्थित सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, औरैया में ज्ञान स्थली एवं सेंट फ्रांसिस को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

पहले दिन औरैया के ज्ञान स्थली में बने परीक्षा केंद्र में कक्षा 12 के छात्रों के उद्यमिता की परीक्षा दी। हालांकि कुछ ही छात्रों ने यह विषय लिया था। 12 वीं की परीक्षा दो अप्रैल को समाप्त होगीं। जबकि 10वीं की परीक्षा 13 मार्च को समाप्त हो जाएंगीं। सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक आयोजित की जाएगी। हालांकि, कुछ परीक्षाएं सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी।



इंसेट

फर्जी खबरों पर न दें ध्यान

सीबीएसई बोर्ड ने अभिभावकों और छात्रों को पेपर लीक के संबंध में फर्जी सूचनाओं और असत्यापित खबरों के प्रति सचेत किया है। छात्रों को सोशल मीडिया पर चल रही ऐसी फर्जी खबरों या प्रश्नपत्रों के वीडियो और फोटो पर विश्वास नहीं करना चाहिए।



महत्वपूर्ण गाइडलाइन
बोर्ड ने परीक्षा के दिन छात्रों द्वारा पालन किए जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। नीचे कुछ मुख्य दिशानिर्देश निम्न प्रकार हैं -



1- छात्रों को परीक्षा समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

2- सीबीएसई एडमिट कार्ड के बिना किसी भी छात्र को परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी, इसलिए एडमिट कार्ड ले जाना न भूलें।

3- परीक्षा कक्ष में सामान साझा करने की अनुमति नहीं है, इसलिए अपनी स्टेशनरी लेकर आएं।

4- परीक्षा हॉल में कोई भी अनधिकृत सामग्री न लाएं।

5- परीक्षा हॉल में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या किसी अनुचित साधन का उपयोग करने से पहले छात्रों को यह समझ लेना चाहिए कि बोर्ड को कभी भी उनकी परीक्षा रद्द करने का अधिकार है, इसलिए ऐसी गतिविधियों में शामिल न हों।
विज्ञापन


6- छात्रों को एक बार फिर से डेट शीट चेक कर लेनी चाहिए। क्योंकि परीक्षा के दबाव एवं कई बार अति उत्साह में छात्रों को लगता है कि संबंधित तिथि पर किसी और विषय की परीक्षा है। ऐसे में उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें